2 BHK Meaning और BHK की फुल फॉर्म क्या है ? समझें हिंदी में

BHK का मतलब क्या है ये सवाल हर कोई जानना चाहता है तो इस लेख में हम जानेंगे 2 BHK Meaning और 2 BHK का फुल फॉर्म क्या होता है। साथ ही ये भी जानेंगे की BHK शब्द किस लिए और क्यों सर्च किया जाता है।

जो लोग घर, आफिस और बड़े बड़े बिल्डिंग बनाते हैं उनको 2 BHK Meaning जरूर पता होगा लेकिन जिन्हे BHK का मतलब नहीं पता है ये लेख उनके लिए बहुत ज्ञानवर्धक साबित होगा।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की Shimla जैसी Hill Station पहाड़ी इलाकों पर भी आप BHK के हिसाब से फ्लैट वगैरा खरीद सकते हैं। लेकिन इनका दाम मैदानी इलाकों के मुकाबले काफी अधिक होता है।

दोस्तों, जब भी आप कोई मकान खरीदने जाते हैं या किराए पर लेने जाते हैं अथवा किसी वेबसाइट में हाउस के लिए सर्च करते हैं तो आपको कई विकल्प दिए जाते हैं

आपको बताया जाता है कि आपको किस प्रकार का घर लेना है और किस साइज का लेना है।

उसमें आपको हाउस डिटेल्स भी दी जाती हैं वहां 1bhk, 2bhk, 3bhk आदि ऑप्शन्स मिलते हैं।

ये एक आधुनिक संक्षिप्त नाम होता है जिसका प्रयोग रियल एस्टेट (Real Estate) उद्योग में किया जाता है।

लेकिन कई लोगों को पता ही नहीं होता कि इनका मतलब क्या है और इसकी वजह से उनका मज़ाक भी बन सकता है इस डर से वे पूछने में भी कतराते हैं।

यदि आपको भी नहीं पता कि इसका क्या अर्थ है और 2bhk क्या होता है? और सामान्यतः किस साइज का होता है?

इसके अलावा 3bhk का क्या मतलब है ये सभी हम आपको इस आर्टिकल में इनके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं तो पूरा पढ़िए और जानकारी का लाभ उठाइए।

तो चलिये जानते है कि 2 BHK Meaning क्या है?

2 BHK, 3 BHK का मतलब क्या है: BHK Meaning In Hindi 

BHK के बारे में सबसे पहले बात करते हैं की 2 bhk meaning यानि इसका मतलब क्या है।

मतलब ये है की अगर 2 यानी दो, b यानी बेडरूम, h मतलब हॉल और k यानी किचन वाला घर।

अर्थात् जिस घर में 2 बेडरूम, एक हॉल और एक किचन होता है उसे 2bhk हाउस कहा जाता है।

सभी लोग अपने अपने परिवार की साइज यानी सदस्यों के अनुसार मकान खरीदते हैं 2bhk हाउस कम मेंबर्स वाली फैमिली के लिए उपयुक्त है।

2bhk हाउस की स्टैंडर्ड साइज 900-1000 वर्ग फुट का कारपेट एरिया होता है जिसमें एक अच्छा और  विशाल 2BHK घर बना सकते हैं, लेकिन मुंबई जैसे महंगे महानगरों में, अधिकतर लोग रहने के लिए एक घर 700+ वर्ग फुट का 2BHK ले सकते हैं।

सामान्यतः 2BHK के घर के लिए कारपेट एरिया 484 sq.ft से 750 sq.ft के बीच बड़े घर के लिए शुरू होता है।

और औसत रूप से 600 से 650 sq.ft कारपेट एरिया 900-1000 sq.ft में निर्मित क्षेत्र के आसपास होता है।

ऐसे बड़े घरों में सुरक्षा के लिए CCTV यानि Camera भी लगवा के दिए जाते हैं।

अब आप जान चुके होंगे कि 2 bhk का क्या अर्थ होता है और इसकी संरचना कैसी होती है। अब आगे हम आपको 3 bhk meaning और 3 bhk full form बता रहे हैं।

2 BHK फुल फॉर्म क्या है: (2 BHK Full Form In Hindi)

BHK असल में एक शॉर्ट फॉर्म में बदला गया नाम है ताकि बोलने में आसानी हो।

इसकी फुल फॉर्म इस प्रकार से है

  • 2 का अर्थ तो हम जानते ही हैं दो।
  • B की फुल फॉर्म होती है bedroom (बेडरूम) यानी शयनकक्ष।
  • H की फुल फॉर्म है hall (हॉल) यानी बैठक का बड़ा कमरा।
  • K की फुल फॉर्म है kitchen (किचन) यानी रसोईघर।

ये थी 2 BHK Full Form: 2 Bedroom Hall Kitchen, अब हम आपको बताते हैं की 2bhk हाउस कैसा होता है और इसमें कितने कमरे होते हैं तथा क्या सुविधाएं होती हैं।

ये भी पढ़ें :- 

3 BHK का फुल फॉर्म पूरा नाम और संरचना: (3 BHK Full Form In Hindi)

जैसे कि हमने पहले जाना की 2 bhk meaning और पूरा नाम 2 बेडरूम, हॉल और किचन होता है उसी प्रकार से 3 BHK Full Form: 3 Bedroom Hall Kitchen.

Click here – क्या आपको पता है की Bharat me kul kitne rajya hai (2020 New List Updated)

अब बात करते हैं 3 bhk Meaning के बारे में।

अर्थात् जिस घर में 3 बेडरूम होते हैं, 1 हॉल होता है और 1 ही किचन होता है उसे 3 bhk हाउस कहा जाता है।

ये थोड़े अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए भी उपयुक्त रहता है।

अतः अब आप जान ही गए होंगे कि BHK का आसान मतलब होता है।

बेडरूम, हॉल और किचन और उसके आगे जितनी भी संख्या लगी होती है वो उसमें बने उन कमरों की संख्या होती है।

जैसे अगर 2b2h1k का घर है तो उसमें 2 बेडरूम, 2 हॉल और एक किचन बना होगा।

इसी प्रकार से बेडरूम हॉल और किचन के आगे जो नंबर लिखा होता है उससे हमें पता चल जाता है कि  मकान में कितने बेडरूम, हॉल और किचन बने हुए हैं।

अब आप जब भी मकान लेने जाएं तो बेझिझक मकानमालिक या प्रोपर्टी डीलर से सारी जानकारी ले सकते हैं।

और समझ सकते हैं कि आपके परिवार के लिए कौनसा घर बेस्ट रहेगा और आप नया मकान बनवाना चाहते हैं।

तब भी आत्मविश्वास के साथ तय कर सकते हैं कि आपको कितने एरिया में किस तरह का मकान बनवाना उपयुक्त रहेगा जिसमें आपका पूरा परिवार बिना परेशानी के रह सके।

अंतिम शब्द :

आपको ये आर्टिकल जिसका शीर्षक 2 BHK Meaning और BHK की फुल फॉर्म क्या है आशा करता हूँ अगर पसंद आया तो हमें कमेंट कर के बताइए।

इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर कीजिए ताकि वो भी ये जानकारी ले सकें।

और बिना किसी झिझक के घर की पूरी डिटेल्स जान पाएं। धन्यवाद्!

Click here – Jio Glass क्या है, इसका उपयोग कैसे करें और Jio Glass की कीमत जानें