Udariyan Star Cast, Storyline on Colors Tv उडारियां सीरियल की पूरी जानकारी (2021)

Udariyan Star Cast, Storyline on Colors Tv : अब Colors Tv में एक नया शो आने वाला है जो है, उडारियाँ (Udariyaan) आज के समय में लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी हम सभी को मनोरंजन की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम सभी टीवी जगत पर निर्भर रहते हैं। जहां पर आपको कई प्रकार के चैनल नज़र आते हैं, इनमें से एक चैनल है Colors Tv, जो आपको आपकी इच्छा के अनुसार मनोरंजन परोसने में माहिर है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Udariyan सीरियल की पूरी जानकारी देंगे जैसे की (Udariyan Star Cast, Colors Tv, Show Timing, Release Date and Storyline).

क्या है उडारियाँ की खासियत #Udariyan Colors Tv New Show

यूं तो Colors Tv आपका मनोरंजन वर्षों से करता रहा है इस समय इस चैनल में एक नया टीवी शो आने वाला है जिसका नाम है Udariyan यह शो प्रसिद्ध जोड़ी रवि दुबे (Ravi dubey) और सरगुन मेहता (Sargun mehta) निर्माण कर रहे हैं जिस का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अब तक रवि दुबे और सरगुन मेहता ने  एक्टिंग के क्षेत्र में अपने भाग्य को आजमाया है और इस धारावाहिक के जरिए एक बार निर्माण क्षेत्र में भी भाग्य आजमाने की उन्होंने इच्छा जताई है।

ये भी पढ़ें : Bawara Dil Star Cast, Timing

जानें उडारियाँ सीरियल की कहानी #Storyline of New Tv Show Udariyan on Colors Tv

Udariyan Colors Tv शो की कहानी बहुत दिलचस्प है जो की इस प्रकार है। यह धारावाहिक रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) द्वारा निर्माणाधीन है जिसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प होने वाली है और लोगों को यह कहानी पसंद भी आने वाली है।

दरअसल उडा़रियां (Udariyan) तीन अलगअलग लोगों की कहानी है, जो अपने अपने तरीके से अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं। इसमें फतेह, जैस्मीन, तेजो का मुख्य किरदार दिखाया गया है। इन सब का जुनून इस धारावाहिक में देखने को मिलता है, जो कहीं ना कहीं युवा वर्ग से कहीं बेहतर संबंध प्रदर्शित करेगा।

फतेह एक मुक्केबाज के रूप में आपको दिखाई देगा जिसके दिल में जैस्मिन के लिए प्यार भरा हुआ है। वही जैस्मीन कनाडा में बसने का सपना देखती है इसके अलावा तेजो का सपना है कि जीवन को सफलता की ओर ले जाया जाए। इस प्रकार से यह कहानी आगे बढ़ते हुए एक नए दिशा की ओर जाती है, जहां पर वह सभी अपने अपने दिशा की ओर आगे बढ़ते हैं।

Click here – Atrangi Re Movie Release Date, Star Cast 2021 और जानें क्या ख़ास है Atrangi Re फिल्म में।

पंजाब की कहानी उडारियां है दिलचस्प

यह कहानी पंजाब के छोटे से गांव की है, जिसमें आपको पंजाब का अंदाज और प्यार देखने को मिलेगा। साथ ही साथ आपको इसमें पंजाबी भाषा और रहनसहन भी देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से आपका ध्यान खींचगें।

उडारियाँ सीरियल के तीन मुख्य  किरदार #Three Main Star Cast of Udariyan

1). सरगुन मेहता, रवि दुबेनिर्माता

2). अंकित गुप्ता —  फतेह

3). प्रियंका चौधरीतेजो

4). ईशा मालवीयजैस्मिन

सरगुन मेहता ने की थी बिग बॉस 14 में अपने शो Udariyan की घोषणा

Colors Tv में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सरगुन मेहता ने मेहमान के रूप में घर में कदम रखा था उसी समय उन्होंने अपने नए शो उडा़रियां (Udariyan) की घोषणा की थी और उस समय वे अपने नए शो के लिए बहुत उत्साहित नजर रही थी। अब तक सरगुन मेहता (Sargun Mehta) ने कई सारे धारावाहिकों में काम किया है। अब वे अपना भाग्य निर्माण के क्षेत्र में भी आजमाने वाली हैं जिसके लिए सलमान खान (Salman Khan)  ने भी उन्हें भविष्य के लिए और उड़ा रिया के लिए शुभकामनाएं दी थी।

उडारियाँ (Udaariyan) शो की रिलीज डेट

उडारियाँ (Udariyan) शो Colors Tv पर प्रसारित होने वाला है लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक देखा जा सकेगा लेकिन सटीक समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सरगुन मेहता और रवि दुबे की लोकप्रियता का है असर

अब तक अभिनेत्री सरगुन मेहता ( Sargun Mehta ) और अभिनेता रवि दुबे ( Ravi Dubey) ने विभिन्न सीरियलों में अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे हैं। जिसमें सरगुन मेहता ने बालिका वधू, फुलवा ,करोल बाग में शानदार अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया और साथ ही साथ एल्बम में भी उन्होंने काम किया है। इसके अतिरिक्त रवि दुबे ने भी जमाई राजा, सास बिना ससुराल, रणबीर रानो जैसे धारावाहिकों में अपना बेहतरीन काम लोगों को दिखाया है।

दोनों ने मिलकर नच बलिए (Nach Baliye) में भी अपनी डांस क्षमता को लोगों के सामने पेश किया है अब दर्शकों को उनके आने वाले नए शो उडा़रिया (Udariyan) का इंतजार है, जिसमें रोमांच के साथसाथ देसी अंदाज भी नजर आने वाला है।

ये भी पढ़ें :Wifi Full Form in Hindi

कलर्स टीवी दे चुका है मनोरंजन के नए आयाम

आज तक कलर टीवी ने सफलता के नए आयाम दिए हैं जहां पर आपको Action, Drama, Emotions,  Reality show से भरपूर डोज मिलता है। यह चैनल अपने दर्शकों के पसंद, नापसंद का ख्याल बखूबी रखता है जहां हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन उपलब्ध होता है। Colors Tv पर आने वाले धारावाहिक हमेशा दर्शकों की पसंद से बने हुए हैं और लोगों को आने वाले धारावाहिकों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

अंतिम शब्द

कलर टीवी पर आने वाले नए शो उडारियाँ (Udariyan) से आपको नया रोमांच मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि आपको यह शो पसंद आएगा। जिसमें आने वाले नए किरदार इस शो की जान माने जाते हैं। Colors Tv के अन्य धारावाहिकों की तरह आप इस धारावाहिक को भी अपना प्यार दे। ऐसी उम्मीद है कि यह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Click here – बावरा दिल नया शो देखें Colors Tv (2021) Bawara Dil Star Cast, Timing