Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है ? आवेदन कैसे करें ? पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तोंहाल ही में Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2020 का शुभारंभ किया गया है आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2020 क्या है। हम सभी जानते हैं कि हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है, भारत की लगभग आधे से ज्यादा आबादी कृषि पर ही निर्भर करती है। भारत की जीडीपी मे महत्वपूर्ण हिस्सा कृषि से आता है, परंतु अभी भी भारत में किसानों की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पाया है।

आज भी बहुत किसान ऐसे हैं जिनको उनके द्वारा की गई मेहनत के अनुसार पैसा नहीं मिल पाता है। इसी कारणवश केंद्र एवं राज्य सरकार समयसमय पर किसानों के हालातों में सुधार करने के लिए समयसमय पर योजनाएं शुरू करती हैं। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए बनाई गयी है जिसका नाम है Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana. इन योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है। भारत में कृषि क्षेत्र में विकास करना एवं किसानों की दशा में सुधार करना हैं।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है ?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान योजना से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी। इसी के लिए किसानों के खाते में सरकार द्वारा दो किस्तों में राशि दी जाएगी। दो किस्त में वार्षिक ₹4000 दिए जाएंगे, प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत वार्षिक ₹6000 का लाभ किसानों को मिलता है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत कब हुई ?

भारत में किसानों की दशा को सुधारने के लिए सरकार द्वारा समयसमय पर काफी योजनाएं संचालित की जाती हैं। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हाल ही में मध्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 सितंबर को यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य है मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिसके लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्यप्रदेश में लागू हो चुकी है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में किसानों को मिलने वाली राशि

 हम पहले भी बता चुके हैं कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भारत सरकार द्वारा पहले लागू की जा चुकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना 1 दिसंबर वर्ष 2018 में लागू की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम भूमि है।

उनकी आर्थिक सहायता के लिए तीन किस्तों में प्रतिवर्ष ₹6000 देने की योजना बनाई गई थी। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए लागू की गई है इस योजना में किसानों को वार्षिक दो किस्तों में ₹4000 की आर्थिक सहायता  दी जाएगी।

यानि कि मध्य प्रदेश के किसानों को वार्षिक ₹4000 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एवं ₹6000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलेगा कुल मिलाकर ₹10000 सालाना भारत सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा।

Click here – Online Paise Kaise Kamaye Website : Full Guide [Best For Housewifes and Students]

ये भी पढ़ें :- 

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से संबंधित कुछ मुख्य बातें

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत 175000 किसानों को इस योजना का फायदा मिलने वाला है, हर वर्ष ₹4000 की आर्थिक सहायता के रूप में राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹2000 की राशि की पहली किस्त किसानों के खातों में आनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दो किस्तों में भुगतान निम्नलिखित रुप से दो समय अवधि के अंतर्गत किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है:-

पहली किस्त– 1 April to 31 Aug

दूसरी किस्त– 1 Sep to 31 Mar

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की एक मुख्य बात यह भी है कि ₹4000 की धनराशि सरकार द्वारा सीधा आपके बैंक में ट्रांसफर कर दी जाएगी। आपको पैसे लेने के लिए बैंक में स्वयं नहीं जाना होगा, अभी तक दो किस्त में से एक किस्त का भुगतान हो भी चुका है, और एक किस्त का भुगतान अभी रहता है, इसका भुगतान भी निर्धारित समय अवधि के दौरान कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए कुछ मापदंड एवं जरूरी दस्तावेज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं। जिनका पालन होना आवश्यक है निम्नलिखित रुप से निर्धारित की गई मुख्य शर्ते इस प्रकार हैं

1). राज्य का निवासी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है, कि किसान मध्य प्रदेश राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए।

क्योंकि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्य रूप से सिर्फ मध्य प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गई है तो इसीलिए इस योजना में सिर्फ मध्य प्रदेश के किसानों को ही लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश के निवासी किसान ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे।

यह योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से तो जुड़ी है लेकिन यह सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासी के लिए है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पूरे भारत के किसानों के लिए हैं।

2). प्रधानमंत्री किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए मध्य प्रदेश के किसान के पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत  रजिस्ट्रेशन  करवाने के पश्चात जो रजिस्ट्रेशन नंबर मध्य प्रदेश के किसान को प्राप्त हुआ था उसी रजिस्ट्रेशन नंबर का मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में होना भी अनिवार्य है।

अगर किसी किसान के पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत करवाए गए रजिस्ट्रेशन का नंबर नहीं है तो वह किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रतिभागी नहीं हो सकता। उसको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि नहीं मिल सकती।

3). आधार कार्ड होना अनिवार्य

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए मध्य प्रदेश के किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि किसी किसान के पास आधार कार्ड नहीं है तो आधार कार्ड की अनुपस्थिति में आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल सकता।

4). किसान Credit Card

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड होना बहुत ज्यादा आवश्यक है। हर किसान के पास एक अपना किसान क्रेडिट कार्ड होता है तो इसी क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में भी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसान क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य माना गया है।

5). राशन कार्ड

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसान के पास राशन कार्ड होना अति आवश्यक है।

नोट :-

1). मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ गरीब किसानों के लिए ही शुरू की गई है जाने की छोटे किसान ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन कर सकते हैं बड़े किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं ले सकते क्योंकि इस योजना में सिर्फ गरीब किसानों को ही कवर किया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

2). Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक ओर मापदंड बनाया गया है। यह मापदंड किसानों के लिए जाना बहुत ज्यादा आवश्यक है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके पास खेती को करने के लिए भूमि है।

जिन किसानों के पास भूमि नहीं है अथवा ऐसे ही किसान जो गरीब है परंतु वह भूमिहीन किसान है तो वह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का आवेदन कैसे करें ?

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का फायदा आप तभी ले पाएंगे जब आपने पूर्व में बने हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया होगा। अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपना आवेदन नहीं किया तो आप आप नीचे दिए गई निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम अपना आवेदन कर सकते हैं।

1). सबसे पहले आप को किसान सम्मान निधि योजना कि अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको Home Page पर Farmers Corner के नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

2). Farmers Corner के नाम से दिखाई देने वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आप को न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के नाम से एक लिंक दिखाई देगा, आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है।

3). New Farmer Registration पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा फॉर्म ओपन होने के पश्चात आप इस फॉर्म में अपना आधार नंबर भर देना इसके पश्चात फोटो कोर्ट भी आपको भरना होगा फिर आप सर्च के बटन पर क्लिक कर देना।

4). इतना करने के पश्चात आप का रजिस्ट्रेशन वाला फॉर्म खुलकर आपके सामने जाएगा आपको फॉर्म में दी गई सभी जानकारी को भरना होगा और फॉर्म को पूरा भर के सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

Conclusion

अगर आपके पास सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड एवं दस्तावेज हैं, तो आप भी Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का लाभ उठा सकते हैं, हम आशा करते हैं, कि आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी समझ में गई होगी।

आप ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हो और ₹6000 वार्षिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के एवं ₹4000 वार्षिक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के कुल मिलाकर ₹10000 की वार्षिक धनराशि प्राप्त कर सकते हो।

धन्यवाद!

Click here – मेरा परिवार निबंध इन हिंदी Essay on My Family in Hindi