जानिए क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका [Full Guide 2021] ऐसे पिएंगे तो वज़न होगा तेज़ी से कम

जिन लोगों को अपने सेहत की बहुत चिंता होती है वो लोग अक्सर ही Green Tea का सेवन करते है। भारत में बहुत से लोग Green Tea पीते तो है लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता की Green Tea पीने का सही समय क्या है आजकल के इस समय मे हर कोई अपने सेहत को लेकर बड़े चिंता में रहता है। जब से कोरोना का ये संकट हम सब पर आया है तब से हमे अपने आप का अपने परिवार की सेहत का भी खयाल रखना चाहिए ये समझ आया है।

अगरजान है तो जहां है।ये बात भी सही हो चुकी है। आपने अक्सर ही देखा होगा कि जो लोग अपने सेहत को लेकर बड़ा सिरियसली लेते है वो लोग हमेशा Green Tea का सेवन करते रहते है। कई बार डॉक्टरों द्वारा भी हमे ग्रीन टी का सेवन करने के लिए कहा जाता है। जो लोग नियमीत रूप में Green Tea का इस्तेमाल उनके जीवन मे करते है। उनकी सेहत आम लोगों से अलग ही रहती है। Green Tea का सेवन करने के बहोत से फायदे बताये गए है। आज के इस आर्टिकल में हम यह जानने वाले हैं कि ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है

अगर आप मार्केट में जायेंगे तो आपको Green Tea के बहोत सारे ब्रांड मिलेंगे। अलग अलग ब्रांड के Green Tea की कीमत अलग अलग होती है। बहोत सारे लोग ग्रीन टी का सेवन तो करते है लेकिन उन लोगो को ये नही पता होता कि Green Tea पीने का सही तरीका क्या है। अक्सर बहोत से लोग ग्रीन टी पीते वक्त गलतियां कर देते हैं। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है।

आज हम इस आर्टिकल में आप लोगों को ग्रीन टी का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है ? ये बताने वाले हैं। आप के मन में अक्सर ही ऐसे सवाल आते होंगे कि ग्रीन टी कब पीनी चाहिए ? सुबह या शाम को, ग्रीन टी थंडी करके पीनी चाहिए या गरम करके पीनी चाहिए इन सवालों की तरह हमारे मन मे भी अनेक सवाल निर्माण होते रहते है।

Green Tea पीने का सही समय क्या है।

अक्सर ही हमारे दिमाग में यह प्रश्न जूझता रहता है कि Green Tea आखिर कब पिए सुबह पिए या शाम को पिए?  Green Tea पीने सुबह का सही टाइम यह होता है कि, Green Tea हमेशा सुबह के वक्त 10 से 11 के बीच में ही पीनी चाहिए। अगर आप को शाम के समय में चाय पीने की आदत है। तो आप शाम 4 से 5 बजे तक ग्रीन टी पी सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें

Click here – [Hindi Nibandh] Beti Bachao Beti Padhao Essay in Hindi +1700 Words

ग्रीन टी ही क्यों ?

आजकल बाजार में अनेक प्रकार के चाय मिलते है, लेकिन ग्रीन टी सबसे पॉपुलर और सेहतमंद टी मानी जाती है।  ग्रीन टी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि भिंडी की वजह से हमारे शरीर में तेजी से बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। ग्रीन टी शरीर के साथ ही अपने दिमाग के लिये भी बहुत ही फायदेमंद होती है।  जो लोगो को मानसिकता के कारण परेशान है तो उनके लिये ग्रीन टी किसी वरदान से कम नही है, क्योकि अमीनो एसिड होता है जो मानसिक तनाव को कम करने के लिये बहोत फायदेमंद साबित होता है।

भोजन से पहले या बाद में पिये ग्रीन टी ?

हमेशा लोगों के मन में यह प्रश्न आता होगा कि ग्रीन टी आखिर कब पीना चाहिए भोजन के पहले या बाद में लेकिन इसका सही समय यह होता है कि अगर आपको ग्रीन टी भोजन के पहले पीनी है तो आप भोजन करने के 1 घंटे पहले ग्रीन टी पिये. और अगर आपको ग्रीन टी भोजन के बाद पीनी है तो आप भोजन करने के बाद एक या 2 घंटे बाद ग्रीन टी पी सकते हैं।

व्यायाम करने से पहले ग्रीन टी पिये या नही ?

विशेषज्ञों से ऐसे कहा जाता है कि कसरत करने से पहले हमेशा ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। अगर आप कसरत सुबह करते होगे तो हमेशा 30 मिनट पहले ग्रीन टी पिए उसके बाद ही कसरत करें। ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैफीन कसरत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।  अगर आप हर रोज कसरत से पहले ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपकी अतिरिक्त चर्बी भी कम हो जाएगी।  लेकिन एक बात का आपको ध्यान रखना पड़ेगा कि आप कसरत के बाद भूलकर भी ग्रीन टी ना पिए.

दिनभर में कितनी ग्रीन टी पिये ?

डॉक्टरों द्वारा ऐसा बताया गया है कि एक व्यक्ति दिनभर में कम से कम तीन कप ग्रीन टी पी सकता है। इससे ज्यादा ग्रीन टी का सेवन हमारे सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। तीन कप से ज्यादा अगर आप ग्रीन टी पीते हो तो इससे आपको परेशानिया निर्माण हो सकती है। ज्यादा ग्रीन टी के वजह से शरीर मे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

शहद के साथ पिए या नही ?

अक्सर लोगो का यही सवाल होता है कि ग्रीन टी का सेवन किसके साथ करना चाहिए, बहोत सारे लोगो का यह मानना है कि ग्रीन टी में हमेशा शहद मिलाकर पीना चाहिए लेकिन कई लोगो का यह कहना है कि अगर ग्रीन टी शहद के साथ पीई जाय तो इससे हमारे शरीर के लिए बहोत नुकसानदायक होती है।

लेकिन इसका सही जवाब किसी को मालूम नही होता बहोत से लोगो को कम इन्फॉर्मेशन की वजह से बहोत सारा नुकसान झेलना पड़ता है। डॉक्टरों द्वारा यह कहा गया है कि ग्रीन टी में शहद का इस्तेमाल करना कोई गैर नही है। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं है। दरहसल शहद में मिलने वाला विटामिंस और ग्रीन टी में मिलने वाला कैफीन दोनों एक साथ मिल कर शरीर में अतिरिक्त चर्बी को घटाता है। जिन लोगों को अतिरिक्त चर्बी कम करनी है उन लोगों के लिए ग्रीन टी और शहद दोनों एक साथ लेना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

अगर ग्रीन टी खाली पेट पिए तो क्या होगा ?

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो ग्रीन टी का सेवन खाली पेट ही करते हैं। लेकिन ऐसे कहा जाता है कि ग्रीन टी का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। अब आपके मन में यह सवाल रहा होगा कि इससे क्या होगा? तो अगर आपने ग्रीन टी को खाली पेट ही पी लिया तो, इससे आपके पेट में गैस की समस्या निर्माण हो सकती है।  ऐसी बताया जाता है कि ग्रीन टी में 24 से 25 तक कैफीन होता है। दिन भर में तीन कप एक आदमी ग्रीन टी पी सकता है। लेकिन इससे ज्यादा ग्रीन टी अगर किसी ने पी ली तो उसे चक्कर आना, अनिद्रा होना, सीने में जलन होना ऐसी अनेक समस्याएं निर्माण हो सकती है।

दूध और चीनी के साथ ग्रीन टी पीना सही है या गलत ?

अनेक लोग सुबह चाय के साथ बिस्कुट या टोस्ट खाते हैं। बिस्कुट बहुत ही मीठे होते हैं उसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। बहुत सारे लोग सुबह के वक्त बिस्कुट खाते हैं क्योंकि ऐसे उनका नाश्ता हो जाता है। बहुत लोगों को ऐसा खाना बहुत ही पसंद आता है। कई सारे लोग ग्रीन टी के साथ भी दूध का सेवन करते हैं और बिस्कुट भी खाते हैं।

लेकिन आपको यह मालूम होना चाहिए कि ग्रीन टी के साथ बिस्कुट खाना हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अनेक लोगों को यह लगता होगा कि ग्रीन टी के साथ दूध का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होगा लेकिन इसका उल्टा है। इससे आपको बहुत सारे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ग्रीन टी के साथ कभी भी चीनी का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप दूध और चीनी के साथ ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको अपचन की समस्याएं निर्माण हो सकती है।

ग्रीन टी के फायदे #Benefits of Green Tea In Hindi

ग्रीन टी हर रोज पीने से हमें बहुत सारे फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग चाय पीते हैं लेकिन चाय में बहुत हानिकारक केमिकल होता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए हमेशा ग्रीन टी का सेवन करते रहना चाहिए। अगर दिन भर बहुत थकान जाए तो शाम को आप ने अगर एक कप ग्रीन टी पी तो सारी थकान ही से दूर हो जाती है।

दिमाग को करता है फास्ट

ग्रीन टी दिमाग के लिए एक वरदान साबित हो सकता है क्योंकि ग्रीन टी का इस्तेमाल करके हम अपने दिमाग को फास्ट कर सकते हैं। ग्रीन टी में अमीनो एसिड होता है जो हमारे तनाव को बहुत ही कम कर देता है। जो लोग बहुत ही तनाव में घिरे हुए होते हैं उन लोगों को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि वह लोग ग्रीन टी पिए। ग्रीन टी में जो एंटी एक्सीडेंट होता है वह दिमाग की नसों में दौड़ रहे खून को तेज कर आता है इससे दिमाग भी बहुत फास्ट होता है।

वजन कम करना है तो ग्रीन टी ही पिए

बहुत सारे लोगों को यह समस्या होती है कि वह अपने बढ़ते वजन पर काबू नहीं रख पाते। यह लोग अपने वजन को कम करने के लिए बड़ेबड़े डॉक्टर के पास जाते हैं और जिम भी लगाते हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता, बहुत से लोग तो डाइटिंग भी शुरू कर देते हैं। लेकिन इसका रिजल्ट कोई भी नहीं निकलता।  लेकिन अगर आपने हर रोज गई थी का नियमित रूप से सेवन करना शुरू कर दिया तो कुछ ही दिनों में आपका सारा बढ़ता वजन कम हो सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप ग्रीन टी में थोड़ासा शहद मिलाकर पी सकते हैं।

बाल और दातों के लिए है फायदेमंद

जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या निर्माण हो रही है ऐसे लोगों ने ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी के नियमित सेवन से बालों का झड़ना कम हो जाता है। अगर आपके दातों में भी कीड़ा लगने की समस्या निर्माण हो रही है तो इसके लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करनेसे दातों की यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

ग्रीन टी के नुकसान Side Effects of Green Tea in Hindi

जैसे हर चीज का फायदा होता है वैसे ही हर चीज का नुकसान भी होता है। एक कहावत है किहर चीज जो जरूरत से ज्यादा मिल जाए वह जहर बन जाती है वह पैसा हो या कोई औरइस कहावत का मतलब सही है अगर हमने किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया तो उसे हमें बहुत से नुकसान देखने को मिलते हैं। उसी तरह अगर हमने ग्रीन टी का सेवन जरूरत से ज्यादा किया तो हमारे शरीर के लिए ग्रीन टी भी बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

लिवर हो जाता है खराब !

अगर आप हर रोज अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो उसे तुरंत रोक दीजिए। क्योंकि अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से लिवर के लिए बहुत हानि पहुंचती है। लेकिन आप दिन भर में ज्यादा ग्रीन टी नहीं पी रहे हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। दिन भर में सिर्फ तीन कप ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा अगर आप ग्रीन टी पीते हैं तो आपको इससे नुकसान झेलना पड़ेगा।

सकती है ब्लड प्रेशर की समस्या !

ग्रीन टी में 24 से 25 तक का कैफीन होता है, अगर हमने ग्रीन टी का सेवन ज्यादा किया तो इससे शरीर के अंदर खून ज्यादा दौड़ने लगता है। ज्यादा गति से खून बढ़ने की वजह से हमें ब्लड प्रेशर की समस्या निर्माण हो सकती है। इससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन लोगों ने दिन भर में सिर्फ एक या दो कप ही ग्रीन टी पीनी चाहिए।

अनिद्रा को देता है बढ़ावा !

अगर आपने ग्रीन टी का सेवन हद से ज्यादा कर दिया तो इसमें मौजूद कैफीन की वजह से अनिद्रा की समस्या निर्माण हो सकती है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं उन्हें रात को सोते वक्त तकलीफ होती है और अनिद्रा जैसी भयंकर बीमारी सर पर चढ़ जाती है। इसलिए इस बात का कभी भी ध्यान रखना कि हद से ज्यादा ग्रीन टी कभी नहीं पीना।

गर्भवती महिला कभी भी ना पिए !

जो महिला गर्भावस्था में है ऐसे महिलाएं उन्हें कभी भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो इससे होने वाले शिशु पर खतरनाक असर पड़ सकता है। डॉक्टरों द्वारा यही सलाह दी जाती है कि गर्भावस्था के दौरान कभी भी ग्रीन टी की का सेवन ना करें।

अंतिम शब्द

तो आज के इस आर्टिकल में हमने ये जाना की ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है (Best Time to Drink Green Tea in Hindi) और इसके Green Tea पीने से क्या फायदे और नुक्सान हो सकते हैं। ग्रीन टी हमारे शरीर के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी कितना महत्वपूर्ण काम करती है। साथ ही साथ हमने ये भी देखा कि दिनभर में ज्यादा से ज्यादा 3 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए, अगर उससे ज्यादा कप ग्रीन टी हम पीते है तो इससे हमें नुकसान होता है। शरीर के लिए हद से ज्यादा ग्रीन टी पीना हानिकारक बताया गया है।

Click here – Atrangi Re Movie Release Date, Star Cast 2021 और जानें क्या ख़ास है Atrangi Re फिल्म में।